मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का  5 जुलाई 2022  को झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र  के प्रवास पर आ रहे

मंगल ठाकुर
बरठीं बिलासपुर।
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का  5 जुलाई 2022  को झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र  के प्रवास पर आ रहे है

यह जानकारी झंडूता विधानसभाव क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल  ने कार्यक्रम की तैयारियां  की वैठक में दी । वैठक का आयोजन झंडूता में किया गया  तथा  वैठक में बूथ अध्यक्ष , ग्राम केंद्र अध्यक्ष , मोर्चों  ,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।   उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री  प्रवास के दौरान झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास , उद्धघाटन करेंगे तथा  विभिन्न सौगातें देंगे ।   उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बल्हसीणा में भारी जनसमूह को सम्बोधित करेंगे । उन्होंने मंडल के सभी मोर्चों तथा प्रकोष्ठों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  अपनी जमीदारी का निर्वहन करने का आग्रह किया । उन्होंने  कार्यकर्ताओं आग्रह किया की वह लोगों के   घर- घर  पहुंचकर कार्यक्रम का   निमंत्रण दें   तथा विकास कार्यों की चर्चा करें । उन्होंने बताया कि  कार्यक्रम  में लगभग 20 हजार  लोंगों को इकट्ठा करने का  लक्ष्य रखा गया है  ।
विधायक ने बताया कि झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र में  साढ़े चार सालों में विभिन्न  विकास  परियोजनाओं की ड़ी पी आर बनाकर बजट का प्रावधान करवाया तथा इन विकास परियोजनाओं को पूर्ण  कर जनता को समर्पित किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया । जिसमे स्वागत कमेटी , परिवहन व्यवस्था कमेटी  ,जलपान तथा भोजन व्यवस्था आदि कमेटियों का गठन किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चन्देल , मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चन्देल ,  प्रदेश किसान मोर्चा  प्रवक्ता परिवेश चन्देल  , जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष रशील चन्देल , इन्द्र सिंह चन्देल ,  जिला उपाध्यक्ष सुभाष मन्हास , पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चन्देल ,  मंडल सचिव पी आर सांख्यान ,देवानंद ,मंडल महामंत्री दिनेश चन्देल   ग्राम पंचायत प्रधान कांशीराम ,भाजयुमो अध्यक्ष देवांश चन्देल उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!