मंगल ठाकुर
बरठीं बिलासपुर
झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुनहानी से लेकर कलोल व बल्हसीना तक 20 तोरण द्वार लगाए जाएंगे। यह बात विश्राम गृह बरठीं में स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने अधिकारियों से बैठक कर तय की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह तीसरा दौरा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सुबह 10 बजे हैलीपेड सुनहानी में स्वागत किया जाएगा। उसके बाद लगभग 4 करोड रुपये की लागत से बनने वाले सिविल अस्पताल बरठीं के भवन की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उसके बाद कलोल में पॉलिटेक्निकल कॉलेज का उद्घाटन वह 12:00 बजे ग्राम पंचायत बल्हसीना में प्रदेश के तीसरे गर्ल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर मैं विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इस मौके पर उप मंडल अधिकारी झंडुत्ता कुलदीप पटियाल एक्शन पीडब्ल्यूडी दीपक सुरेली मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल व राकेश गौतम महामंत्री मनोज पाराशर वह दिनेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे