भारत रेलवे क्रासिंग मे जाम के कारण फसी न्यायधीश की गाड़ी आये दिन लगा रहता है जाम

अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत रेलवे क्रासिंग मे जाम के कारण फसी न्यायधीश की गाड़ी आये दिन लगा रहता है जाम

 

 

 

गोण्डा(करनैलगंज):  करनैलगंज तहसील क्षेत्र के जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम के झाम में सोमवार को लंबा जाम लग गया जिसमे न्यायाधीश की कार फंस गई। वहीं दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। उसी दौरान जाम में फंसे कुछ कार सवार लोग उतर कर आए और सड़क पर दूसरी साइड में खड़े वाहनों को साइड में करवाकर मार्ग खुलवाया।

मामला स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ा है, जहाँ सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे गोंडा- लखनऊ रेल खंड पर भंभुआ के पास बनी जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते विपरीत दिशा वाले मार्ग पर गलत तरीके से वाहन चालक वाहन लेकर चले गए। जिसके चलते क्रॉसिंग खुलने के बाद भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। उसी दौरान जाम में फंसे कुछ कार सवार लोग उतर कर आए और वाहनों को साइड में करवा कर मार्ग खुलवाया। बताते चलें कि आए दिन इस रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम लगता रहता है। यदि संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान दें तो ऐसा ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!