झाड़ग्राम नगर पालिका क्षेत्र में हाथी द्वारा कुचल दिए जाने से एक युवक की मौत

झाड़ग्राम
झाड़ग्राम नगर पालिका क्षेत्र में हाथी द्वारा कुचल दिए जाने से एक युवक की मौत हो गई है!

मृतक की पहचान 30 वर्षीय जयदेव किस्कू के रूप में हुई है ! प्राप्त जानकारी के मुताबिक पड़ोसी राज्य झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया निवासी जयदेव किस्कू अपने धर्म पत्नी के साथ झाड़ग्राम नगर पालिका के 16 नंबर वार्ड में नई झुग्गी बस्ती में रह रहे है! सोमवार सुबह दैनिक मजदूरी के लिए झाड़ग्राम बाजार जाने के दौरान घर के समीप अचानक दो हाथियों से सामना हो जाने पर ! जयदेव की पत्नी साइकिल से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने मे सफल रही , जबकि हाथियों ने जयदेव को अपने पैरों तले रौंद कर उसकी जान ले ली! हाथी द्वारा साइकिल को भी कुचल कर तोड़ डाला! इस घटना के पश्चात इलाके के लोग दहशत में हैं! लोगों मे वन विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है ! झाड़ग्राम पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु झाड़ग्राम अस्पताल भेज दिया गया! विदित हो कि इन दिनों जिले के कई ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हाथियों के तांडव से लोग काफी भयभीत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!