असरगंज,मुंगेर
असरगंज थाना क्षेत्र के शाहकुंड मोड़ के समीप समकालीन अभियान के तहत असरगंज की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया गया। असरगंज थाना के एसआई विष्णु प्रसाद सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया वाहन जांच अभियान में 750 एमएलके एक बोतल विदेशी शराब एक स्कॉर्पियो बरामद किया पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुंगेर जेल भेजा। बता दें कि असरगंज थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच अभियान में 750ml के एक बोतल विदेशी शराब एवं एक स्कॉर्पियो जप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि खड़कपुर से सबौर बरात जाने के क्रम में खड़कपुर थाना क्षेत्र के सितुवार गांव के बाबूलाल मंडल के पुत्र रामविलास मंडल, कौशल मंडल के पुत्र अजय मंडल, कुलेश्वर मंडल के पुत्र शशि भूषण मंडल, फुलेश्वर मंडल के पुत्र मनोहर कुमार सिंह, खड़गपुर बाजार के मोमिन टोला गांव के चांद खान के पुत्र नौशाद अली गिरफ्तार कर मुंगेर जेल भेजा।