ग्राम सभा नारायणपुर माझा में जिला पंचायत सदस्य के द्वारा दी गई रोड का आज उद्घाटन किया गया……..

आज दिनांक 12/0 7/ 2022
रिपोर्ट-अभिषेक श्रीवास्तवR9.भारत ग्राम सभा नारायणपुर माझा में जिला पंचायत सदस्य के द्वारा दी गई रोड का आज उद्घाटन किया गया

 

जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री महेंद्र सिंह जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंह जिला पंचायत सदस्य के द्वारा उद्घाटन किया गया करनैलगंज के ग्राम पंचायत नारायणपुर माझा मे जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह के द्वारा ग्रामीणों को नई सड़क की सौगात दी गयी सड़क के उद्घाटन के साथ ग्रामीणों ने खुशी प्रदर्शित करते हुए नेहा सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती नेहा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद सभी ग्रामीणों से उनके विकास के लिए वादा किया था जिस के क्रम में आज उनके द्वारा नारायणपुर माझा में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ कर भारी वोटों से जीत हासिल की उन्होने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया चुनाव के दौरान नेहा सिंह ने लोगों से उनके विकास के लिए वादा किया था जिस पर वह अब खरा उतर रही हैं और ग्रामीणों में खुशी व उल्लास का माहौल है सभी लोग बार-बार नेहा सिंह की प्रशंसा कर रहे हैं व उनको धन्यवाद दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!