धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी..

धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी

। हादसे में कार में बैठी 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 1 महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन धौलपुर अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर के आदेश पर देर रात करीब 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव के साथ ही घायलों को लेकर आगरा चले गए।

एएसआई भरत सिंह ने बताया कि आगरा की ओर से आता हुआ एक ट्रक डिवाइडर को तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ कार में जाकर घुस गया। हादसे में सुरभि खुराना (42) पत्नी तेजेंद्र, तेजेंद्र (39) पुत्र तरसेन और सिंपल कौर (45) पत्नी गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुरभि खुराना ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन धौलपुर पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर रात को पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ले ली। इसके बाद पुलिस ने आधी रात को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनको सौंप दिया ।प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!