पुलिस मुड़भेड़ में एक बदमाश घायल। दो बदमाश गिरफ्तार…..

ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस मुड़भेड़ में एक बदमाश घायल। दो बदमाश गिरफ्तार।

 

बांदा। चेकिंग के दौरान बाइक में सवार 3 बदमाश पुलिस को देखकर तेजी रफ्तार से भागे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशो ने फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया औऱ दो बदमाश भाग खड़े हुए। घेराबंदी कर पुलिस ने उन दोनों बदमाशो को भी पकड़ लिया। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि 11अगस्त को पपरेंदा में हुई लूट में तीनो बदमाश सामिल रहे है।
बदमाशो द्वारा लूटे गए जेवरात और रुपए बरामद कर लिया गया है। घटना चिल्ला थाना अंतर्गत पपरेंदा पुलिस चौकी के पास की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!