बिलासपुर- पंचायत मोरसिंधी में श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर डीहर के प्रांगण में गुग्गा नवमी के उपलक्ष्य में ढोल-नगाड़े के साथ मेले का आग़ाज़।
विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंधी में श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर डीहर के प्रांगण में आज गुग्गा नवमी के उपलक्ष्य में ढोल नगाड़ों के साथ मेले का आग़ाज़ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिटायरमेंट डीएचओ केआर रत्न ने शिरकत की तथा गुग्गा जाहरवीर मंदिर में भूमि पूजन किया गया।
गुग्गा जाहरवीर समीति के प्रधान प्रेम लाल गर्ग ने बताया कि जो भक्त मंदिर में माथा टेकने आ रहे उनके लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रांगण में गुग्गा जाहरवीर की महिमा का गुणगान किया गया।
इस मौके पर समीति सदस्य भी मौजूद रहे उपप्रधान सुनील कुमार, महासचिव राहुल चौहान,रामेश गर्ग,रवि कुमार, सुनील कुमार,मदन गर्ग,सोहन लाल, संजीव कुमार,देशराज, विजय पाल गर्ग,विश्नदास,जगतराम, प्रवीण कुमार, कमलजीत, कृष्ण, कुमार, पवन कुमार,व तिलक राज, सतीश वशिष्ठ, नवीन कुमार, अच्छर पाल, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।