पांडू से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट.

झारखण्ड पलामू :-जिले के पांडू प्रखंड के कुटमु पंचायत सचिवालय में दिनांक 28 अगस्त 2022 को सभी पंचायतों के पंचायत स्वयंसेवकों कि बैठक कि गई. इस बैठक में ससमय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को पूर्ण करने एंव कार्य में तेजी लाने पर चर्चा. प्रोत्साहन राशि प्रखंड कार्यालय से कैसे लिया जाए इसपे चर्चा, राज्य कमेटी के निर्देश पर सक्रिय स्वयंसेवकों की सूची राज्य स्तरीय कमेटी को भेजने पर चर्चा आदि किया गया.संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा पंचायत स्वयंसेवक को लगभग तीन वर्षों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिला. प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से पंचायत स्वयंसेवकों में भुखमरी जैसा हालात बना है. अध्यक्ष पंकज पांडेय ने यह भी कहा कि सरकार ने हम लोगों को कार्य के बदले प्रोत्साहन राशि देने की बात कहती है, परंतु आज लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी हम सबों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सका जबकि पंचायत स्वयंसेवक आज भी तन, मन, से सरकार की अति महत्वकांक्षी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने का कार्य कर रहें है. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों में तेजी लाने का श्रेय अगर जाता है तो इसमें पंचायत स्वयंसेवक का नाम पहली पंक्ति में होगा फिर भी पदाधिकारी कार्य के लिए तो याद करते हैं परन्तु प्रोत्साहन राशि देने के नाम पर मुकरने लगते है. पंचायत स्वयंसेवक संघ के सभी सदस्यों ने प्रखंड से लेकर जिला तक के सभी पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा है कि हम सबों का भी घर परिवार है हमारी मजबूरी को भी देखते हुए प्रोत्साहन राशि तत्काल दिया जाए. मौके पर मनोरंजन गुप्ता, रामराज शर्मा, विजय जी, बिनोद जी, दिनेश जी, जयराम जी, सनोज जी, स्यामदेश्वर जी, एजाज जी, अजित जी, बिकास जी, मिथलेश जी, जनक जी, अनिता जी, पूजा जी, इंदु जी के साथ -साथ कई लोग उपस्थित रहे.