बयाना में 21 सितंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी श्रीराम बारात शोभायात्रा, नगर पालिका मंडल की बैठक में लिया निर्णय।
बयाना कस्बे में इस बार श्रीराम बारात शोभायात्रा आगामी 21 सितंबर को निकाली जाएगी। यह निर्णय आज नगर पालिका मंडल की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। पालिका अध्यक्ष विनोद बट्टा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राम बारात शोभायात्रा आयोजन कमेटी का अध्यक्ष भी पालिका अध्यक्ष विनोद बट्टा को सर्वसम्मति से बनाया गया। और रामबरात शोभायात्रा आयोजन के बजट व खर्च संबंधी अधिकार भी उन्हें दिए गए। इस बैठक में यह तय नहीं हो सका कि श्रीरामबारात शोभा यात्रा के लिए कितना बजट आवंटित किया जाए। और उसे कैसे खर्च किया जाएगा। इसे पालिका अध्यक्ष के फैसले पर ही छोड़ दिया गया। जिसे लेकर अब कुछ पार्षदों व नागरिकों में भी फुसफुसाहट होने लगी है। आपको बता रहे हैं बयाना में श्री राम बरात शोभा यात्रा को एक बड़े धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है यह शोभायात्रा बयाना में बीते 75 वर्षों से भी अधिक समय से प्रतिवर्ष रात्रि के समय निकाली जाती है। और इस दिन कस्बे में दिवाली के मेले जैसा माहौल होता है।बीते 2 वर्षों में कोविड प्रतिबंधों के चलते यह शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी थी।