जहाँ कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया

बरठीं बिलासपुर।

झंडूता विधानसभा सीट से घोषित भाजपा प्रत्याशी जीत राम कटवाल को टिकट मिलने के बाद बरठी सुनहानी बलसीना झबोला दसलेहडा शाहतलाई सहित पिछड़ा क्षेत्र कोटधार पहुँचे।

। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की।

झंडूता विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद बुधवार को भाजपा प्रत्याशी श्री कटवाल पहली बार लाव लश्कर के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र पहुँचे। सुबह 9:00 बजे से झंडुत्ता में करीब दो दर्जन गाड़ियों के काफिले शुरू हुई आभार रैली समोह गेहरवी ऋषिकेश बैरीदडोला से होती हुई बरठीं शहतलाई घरान भडोलिया कलोल मरोत्तन बुहाड़ सहित अलग अलग स्थानों पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल वह राकेश गौतम सहित मंडल अध्यक्ष मोहिंदर सिंह चंदेल प्यारो राम संख्यान बीडी शर्मा सुभाष महान दिनेश मनोज कुमार दिनेश पटियाल जगदीश चंद्र रामप्रकाश गौतम चंद्र स्वरूप राजेश महाजन चिंताराम विद्यासागर राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!