सड़क हादसे में 1 युवक की दर्दनाक मौत, 2 घायल
हेलमेट हाथ के बजाय सिर में होता तो शायद बच जाती जान।
सैपऊ। धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में शुक्रवार देर शाम को नेशनल हाईवे 123 पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हुई है तथा उसके 2 साथी घायल हो गए। जिन्हें एनएचएआई एंबुलेंस के द्वारा सैंपऊ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो साथी घायल युवकों की हालत ठीक बताई गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान बाइक चालक हेलमेट को सिर पर पहनने की बजाय हाथ पर लटकाए हुए था। यदि बाइक चालक युवक हेलमेट को सिर में पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी अंकित तोमर है। जो अपने 2 साथी सचिन और गौरव के साथ हाईवे से होकर गुजर रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे ये हादसा हो गया। जिसमें बाइक चालक युवक अंकित तोमर की मौत हो गई।
खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा