जिला पंचायत सदस्य ने लार प्रमुख प्रतिनिधि पर लगाया हत्या करवाने का आरोप थाने में दी तहरीर ।

जिला पंचायत सदस्य ने लार प्रमुख प्रतिनिधि पर लगाया हत्या करवाने का आरोप थाने में दी तहरीर ।


मेरे साथ कुछ भी अनहोनी हुआ तो प्रमुख पति अमित सिंह बबलू होंगे ज़िमेदार :- जिला पंचायत सदस्य

देवरिया।लार ब्लॉक के रावतपार बंधे पर रविवार की रात लार पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य विमलेश उर्फ जनक कुशवाहा के ऊपर लाठी डंडो से लैस पहले से घात लगाए अराजकतत्वों ने प्राणघातक हमला कर दिया।जिससे मौके पर ही जिला पंचायत सदस्य अचेत अवस्था मे गिर पड़े।सूचना मिलने पर आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार किया गया।इस मामले में जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा ने लार थाने पर नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। दिए गए तहरीर में प्रार्थी ने कहा कि है कि रविवार की रात 9:00 बजे दोगारी निमंत्रण में गया था। अपनी गाड़ी माल बाबू के दरवाजे पर रोककर उनके साथ रमाशंकर यादव ग्राम उपरोक्त के दरवाजे पर गया निमंत्रण देकर भोजन भी किया। वहां से बंधा पढ़कर अपने गांव के लिए निकला तो गांव के बाहर बंधे के किनारे मुज में पहले से घात लगाए बैठे महेश पुत्र संजय,मुकेश पुत्र मोहन,विवेक पुत्र हरीश चंद्र,मोहन पुत्र सरवन व संजय पुत्र राजमंगल सहित कुछ अज्ञात लोग गाड़ी रोक मां बहनों की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से हमला कर दिए। मेरे पेट में आत पर लाठी-डंडों से मार दिए। जिससे मैं मौके पर बेहोश हो गया। आनन फानन में गांव के ग्राम प्रधान जी मौके पर मौजूद थे हॉस्पिटल ले गया दवा के बाद मेडिकल करवाएं।ये चुनाव के रंजिश को लेकर मेरे ऊपर प्राणघातक हमला कर जान से मारने की धमकी देकर मेरी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिए।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते उनके ही मातहत।

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टारलेंश के आधार पर काम करने की ढिढोरा पिट रही है वही दूसरी तरफ हुए घटना में कार्यवाई ना होने से सरकार की बदनामी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य के साथ हुए प्राणघातक हमले को लेकर लार थाने में दो दिन पहले दिए गए तहरीर में अभी तक पुलिस मुकदमा दर्ज नही की है।इसको लेकर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है।प्रमुख को शरण देने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधीयो के खिलाफ जल्द ही कई गांव के प्रधानों सहित जिला पंचायत सदस्य धरना देने वाले है।

 

जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा ने बताया की ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मैं भाजपा प्रत्याशी के साथ था औऱ इनके खिलाफ था इसी से खार खाये प्रमुख पति अमित सिंह बबलू मेरे खिलाफ खड़यंत्र कर मेरी हत्या कराना चाहते है।जिसके साक्ष्य के रूप में मेरे पास कई ऑडियो उपलब्ध है।मेरे साथ अगर कोई भी अप्रिय घटना दुर्घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रमुख पति को होगी।

शांभवी पीठाधीश्वर ने इस घटना को लेकर डीजीपी को लिखा पत्र

शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप अध्यक्ष शंकराचार्य परिषद शाम्भवी धाम शंकरपुर कसेसर जनपद बलिया पुलिस महानिदेशक को अपने पत्र में लिखे की अवगत कराना चाहता हूं कि 2 दिन पहले 11:00 रात में कुछ अज्ञात हमलावरों ने और कुछ ज्ञात हमलावरों ने मिलकर देवरिया जनपद के लार पूर्वी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा के ऊपर हमला करके घायल कर दिए। उनके हाथ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।थानाध्यक्ष लार को जब तहरीर दी गई तो उन्होंने मुकदमा लिखने से मना कर दिया।फिर मैंने पुलिस अधीक्षक देवरिया को मामले से अवगत कराया। परंतु अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।और उल्टा थानाध्यक्ष यह कह रहे हैं कि आप ही के ऊपर मुकदमा दर्ज करने का मेरे ऊपर दबाव आ रहा है। समझ में नहीं आ रहा है। कि सरकार माफिया गिरी और गुंडागर्दी के ऊपर जीरो टारलेंश रखी है फिर इस प्रकार एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के ऊपर हमला कर घायल करने के बावजूद भी गुंडों के ऊपर मुकदमा नही लिखा जाना शासन के व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करता है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि एडीजी डीआईजी से जांच करा कर उक्त प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें जिससे कानून व्यवस्था के ऊपर प्रश्न खड़ा ना हो ऐसी घटनाएं देवरिया जनपद में लगातार हो रही हैं परंतु पुलिस की उदासीनता के कारण मुकदमे दर्ज नहीं होते हैं मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी करेंगे जिससे गुंडों के अंदर डर पैदा हो और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!