जारंगडीह रेलवे साइडिंग में CISF का मॉक ड्रिल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

 जारंगडीह रेलवे साइडिंग में CISF का मॉक ड्रिल

बोकारो जिला के बीएंडके क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी रेलवे साइडिंग में आज CISF द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल CISF इकाई, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आपात स्थिति से निपटना की तैयारी का अभ्यास किया गया बताया जा रहा है कि CISF इकाई,CCL करगली द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार विभिन्न अभियान और अभ्यास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जारंगडीह कोलियरी रेलवे साइडिंग में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा तैयारियों को परखना और आपात स्थिति से निपटने के लिए जवानों को तैयार करना था।मॉक ड्रिल के दौरान CISF के जवानों ने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण, आगजनी या किसी अप्रिय घटना से निपटने के गुर का प्रदर्शन किया। साथ ही कोयला साइडिंग में सुरक्षा मानकों के पालन और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने की रणनीति का भी अभ्यास किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल से जवान हर परिस्थिति के लिए तैयार रहते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही CCL कर्मियों और स्थानीय लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।
ड्रिल के दौरान साइडिंग में लगे सुरक्षा उपकरणों, संचार व्यवस्था और रेस्क्यू ऑपरेशन की भी जांच की गई। मौके पर CISF, CCL सुरक्षा के अधिकारी और जवान,बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!