जिले के पांडू प्रखंड के मुख्य पथ रतनाग देवी धाम होते हुए हाई स्कूल बस्ती तक एक करोड़ 41 लाख की लागत से पथ निर्माण का शिलान्यास पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक श्री रामचंद्र चंद्रवंशी के कर कमलों द्वारा किया गया. इस शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह एवं संचालन मंडल महामंत्री मनोरंजन प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया.
इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह विधायक जी के जिला प्रतिनिधि श्री रामचन्द्र यादव, पाण्डु प्रखण्ड प्रमुख नीतू सिंह, पाण्डु विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार सिंह, पाण्डु प्रमुख प्रतिनिधि प्रदुम्न सिंह, विश्रामपुर सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, बिश्रामपुर मंड़ल अध्यक्ष बबन राम, बिश्रामपुर विधायक प्रतिनिधी पंकज लाल, राजन पांडेय, इदरीश हवारी, पाण्डु मंडल उपाध्यक्ष कन्हाई राम, मंडल मंत्री विमल चन्द्रवंशी, संकर गुप्ता, जिला किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र साहू ,किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दामोदर यादव, मंडल शोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष सुमन, मिथुन साह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय, sc मोर्चा महामंत्री सतीश पासवान, किसान मोर्चा महामंत्री प्रमोद सिंह, नरेश चौधरी, गुड़ु ठाकुर, भाजपा नेता सिबिनारायन सिंह, श्रीगोविन्द सोनी, के साथ -साथ सभी भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधु एंव सम्मानित ग्रामिण शिलान्यास कार्य क्रम में सामिल हुए.
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा