सैपऊ-बसेड़ी मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढों में भरा पानी राहगीर परेशान

सैपऊ-बसेड़ी मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढों में भरा पानी राहगीर परेशान

घड़ी लज्जा गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को हो रही परेशानी

सैपऊ-बसेड़ी मार्ग पर स्थित गांव घड़ी लज्जा में सड़क की बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो गया है बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है वहीं पैदल राहगीरों को भी जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है जलभराव के कारण समस्या और गंभीर हो गई है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!