बोकारो में थाना दिवस का आयोजन, 40 शिकायतों में 30 का निष्पादन – जमीनी विवाद के सबसे ज्यादा मामले आए सामने

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो में थाना दिवस का आयोजन, 40 शिकायतों में 30 का निष्पादन – जमीनी विवाद के सबसे ज्यादा मामले आए सामने

बोकारो जिले में आमजनों की शिकायतों के निष्पादन के लिए हर गुरुवार को थाना दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत 1 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 40 मामलों की सुनवाई हुई और 30 मामलों का निष्पादन किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में आमजनों की शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को थाना दिवस आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।इसी कड़ी में 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार को सभी थाना प्रभारी / ओपी प्रभारी को थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी* भी शामिल हुए।थाना दिवस के दौरान आमजनों की शिकायतों, विशेष रूप से जमीनी विवाद, राजस्व मामले एवं अन्य मामले* का निष्पादन संयुक्त रूप से किया गया। आयोजित थाना दिवस में सभी थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों के माध्यम से प्राप्त *कुल 40 मामलों को सुना गया। तत्पश्चात 30 मामलों का निष्पादन किया गया है, 08 मामले लंबित हैं एवं 02 मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थाना दिवस आयोजन होने से आमजनों में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है तथा लोगों में यह विश्वास हो रहा है कि उनकी समस्याओं को सुना एवं समझा जा रहा है तथा त्वरित गति से समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है।
आयोजित थाना दिवस में मुख्यतः जमीन का बंटवारा, दोनों पक्ष के द्वारा जमीन का कागजात प्रस्तुत नहीं करने, द्वितीय पक्ष द्वारा अगली तिथि में बात करने का समय मांगने, प्रथम पक्ष अनुपस्थित रहने, दूसरे के जमीन में दावा करना, घरेलू मामले* इत्यादि मामले आये हैं।
पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि आपसी विवाद / मारपीट करने से परहेज करें, किसी प्रकार की आपसी शिकायत है तो आयोजित होने वाले थाना दिवस में अपनी समस्या को रखें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!