राजाखेड़ा नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया पीला पंजा
राजाखेड़ा। नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

राजाखेड़ा तहसीलदार, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीप्ति देव तथा नगर पालिका कर्मचारी टीम सहित अतिक्रमण पर शिकंजा कसा गया।
नगर पालिका राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 5 अम्बरपुर, वार्ड नंबर 2 भीमपुरा एवं राजाखेड़ा मछला की पुल पर अवैध अतिक्रमण की काफी समय से शिकायतें चल रही थीं। शिकायतों को लेकर उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा एवं नगर पालिका की कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी दीप्ति देव ने पीला पंजा चलाया।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीप्ति देव और उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त निर्देश दिए कि अगर कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा के साथ तहसीलदार दीप्ति देव, कनिष्ठ अभियंता दयाल सिंह बघेल, पारस, विजय सिंह उर्फ बॉबी राजाखेड़ा थाना पुलिस उप सहायक निरीक्षक श्याम सुंदर सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। ब्यूरो चीफ धौलपुर