मानसिक विक्षिप्त का शव बरामद,सड़क किनारे मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,मानसिक बीमार था मृतक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

मानसिक विक्षिप्त का शव बरामद,सड़क किनारे मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,मानसिक बीमार था मृतक

 

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी पंचायत क्षेत्र में 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी 50 वर्षीय शमशेर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।जारंगडीह उत्तरी पंचायत क्षेत्र सावित्री कॉलोनी ठाकुर अनुकूलचंद्र जी महाराज मंदिर समीप सड़क पर मृत अवस्था में पाया गया गांधीनगर थाना क्षेत्र संडे बाजार निवासी लगभग 50 वर्षीय शमशेर अंसारी का शव।सूचना पर बोकारो थर्मल पुलिस व मृतक के स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे। देखते-देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई।*
सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची। थाना इसके अलावा जारंगडीह पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी भी मौके पर पहुंचे।स्वजन, पुलिस व आमजन की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।इस संबंध में मृतक के पुत्र मो. राजा अली, पिता- मो. शमशेर आलम, ग्राम+पोस्ट- संडे बाजार, थाना- गांधीनगर ने 8 अक्टूबर 2026 को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया* और बताया कि उनके पिता पिछले 16 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज रांची स्थित कांके अस्पताल से चल रहा था। उन्होंने किसी के साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं की है।*
स्वजनों ने लिखित दिया कि कई महीनों से शमशेर अंसारी मानसिक रूप से बीमार थे और उनका रांची स्थित कांके अस्पताल से इलाज चल रहा था। किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है।लिखित आवेदन लेने के बाद पुलिस ने शव को उनके स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!