बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
सेक्टर-06 में दुकान से चोरी का खुलासा, आरोपी रवि हरि उर्फ काला गिरफ्तार, 3110 रुपया बरामद
बोकारो के सेक्टर-06 थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की पूरी रकम 3,110 रुपया बरामद हुई है। आरोपी को आज 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 08/10/2026 के अनुसार पु.नि. सह थाना प्रभारी विक्रांत कुमार,सेक्टर-06 थाना, बोकारो*द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेक्टर-06 थाना कांड सं0- 43/2026 दिनांक- 06/10/2026 धारा- 305(a)/334(2)(3)(5) BNS* के तहत मामला दर्ज किया गया था।यह कांड वादी संजीत कुमार पिता- सुरेश रजक पता- सेक्टर-05/डी/0, धोबी मुहल्ला,थाना- सेक्टर-06,जिला- बोकारो*के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के द्वारा वादी की दुकान साई जनरल स्टोर,धोबी मुहल्ला, थाना- सेक्टर-06, जिला- बोकारो के शटर को तोड़ कर दुकान से पैसा चोरी के संबंध में दर्ज कराया गया था।गुप्त सूचना एवं तकनीकी के आधार पर रवि हरी उर्फ काला उम्र-20 वर्ष, पिता- दुर्गा हरी साव, सेक्टर-05/डी/0 धोबी को पूछ-ताछ हेतु थाना लाया गया। पूछ-ताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया। अभियुक्त के निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई राशि 3,110/- (तीन हजार एक सौ दस रुपया) को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है। तत्पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय में आज दिनांक- 08/10/2026 को उपस्थापन हेतु भेजी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:- रवि हरी उर्फ काला उम्र- 20 वर्ष, पिता- दुर्गा हरी साव – सेक्टर 05/डी/0 धोबी मुहल्ला, थाना- सेक्टर-06, जिला- बोकारो जप्त सामानों की विवरणी:(1) 50 रुपये का 02 नोट – 100/- रुपया*
(2) 20 रुपये का 31 नोट – 620/- रुपया
(3) 10 रुपये का 239 नोट – 2,390/- रुपया
कुल जप्त राशि – 3,110/-(तीन हजार एक सौ दस रुपया मात्र)अपराधिक इतिहास:- सेक्टर-06 थाना कांड सं0-43/2026 दिनांक 06/10/2026 धारा- 305(a)/334(2)/3(5) BNS,छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी,स०अ०नि० राम राज महतो,स०अ०नि० जनेन्द्र कुमार सिंह,गृहरक्षक- संतोष कुमार,गृह चालक- सोनू कुमार सिंह*