सैपऊ भारत फाइनेंस के सेल्स मैनेजर से लूट बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
बरखेड़ा से रिकवरी कर लौट रहे मैनेजर को तीन अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना 1 लाख 25 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार
भारत फाइनेंस के सेल्स मैनेजर के साथ लूट जानकारी के अनुसार सेल्स मैनेजर बरखेड़ा से रिकवरी की राशि लेकर लौट रहा था इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर घायल कर दिया
वारदात के दौरान बदमाश सेल्स मैनेजर का बैग छीनकर मौके से फरार हो गए बैग में रिकवरी के करीब 1 लाख 25 हजार रुपये रखे हुए थे गोली लगने से घायल सेल्स मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच और आरोपियों की तलाश मे जुट गई
रवि तिवारी की रिपोर्ट