पंचायत समिति राजाखेड़ा के सभागार में बैठक का आयोजन

राजाखेड़ा — —पंचायत समिति राजाखेड़ा के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें गर्मी से आमजन को बचाव हेतु कार्य करने के निर्देश दिए बैठक में उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी कनिष्ठ सहायक एवं मेट को निर्देशित करते हुए कार्यवाहक विकास अधिकारी मनीष तोमर ने कहा कि नरेगा कार्य स्थल पर छाया पानी एवं मेडिकल किट का उचित प्रबंध रखें साथ ही तकमीने के अनुसार अच्छा कार्य करावे मनरेगा मेट को रोटेशन से लगावे एवं महिला मेट को प्राथमिकता देवें साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनके पानी पीने का प्रबंध करें इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ प्लस के कार्य गुणवत्तापूर्ण कार्यकर ग्राम पंचायत को सुंदर स्वच्छ एवं आदर्श ग्राम बनाने हेतु परिचर्चा की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण केंद्र के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करें साथ ही जहां कचरा संग्रहण केंद्र की जगह निश्चित नहीं है। वह सरपंच के साथ समन्वय कर जगह का
चिन्हीकरण करें साथ ही ओडीएफ प्लस के स्ट्रक्चर पूरा कर गांव को सुंदर आदर्श एवं निर्मल बनाने में आमजन का सहयोग लेकर कार्य करें। इस अवसर पर रामदीन गुर्जर सहायक विकास अधिकारी सहित ग्राम विकास अधिकारी गण कनिष्ठ सहायक एवं ग्राम पंचायत से मनरेगा मेट उपस्थित रहे । संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा