भरतपुर के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का अंडर-19 हाई परफॉर्मेंस कैंप में हुआ चयन
चयनित होने वाले भरतपुर जिले से पहले खिलाड़ी बने चेतन शर्मा
भरतपुर.बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंडर-19 हाई परफार्मेंस कैंप में भरतपुर के तेज गेंदबाज़ चेतन शर्मा का भारत की जूनियर चयन समिति ने चयन किया है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि यह कैंप 20 जून से 20 जुलाई तक एक माह के लिए बेंगलुरु में आयोजित होगा। इस कैंप में पूरे भारत से मात्र 25 खिलाड़ी ही चयनित किए गये हैं। यह कैंप भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व टेस्ट प्लेयर रहे वी.वी.एस लक्ष्मण की देखरेख में आयोजित होगा एवं इसी कैंप की परफॉर्मेंस के आधार पर इंग्लैंड से होने वाली अंडर-19 टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी चयन किया जाएगा। तिवारी ने यह भी बताया कि चेतन शर्मा इस कैंप में चयन होने वाले भरतपुर जिले से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चेतन का एनसीए में आयोजित हुए मैचों में किये गये बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे