आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर समर्थकों ने मनाया काला दिवस
भरतपुर.आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मंगलवार को बयाना के कचहरी परिसर में भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े हुए अधिवक्ताओं और समर्थकों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान वकीलों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एडवोकेट मोहन शर्मा, भारत भूषण बंसल, महेंद्र भूषण शर्मा, सुंदर शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, परशुराम शर्मा, राजेंद्र मनका, मनोज कुंभज, जयप्रकाश गुर्जर, राकेश सैन, सियाराम अधाना, चंद्रशेखर पाराशर, दिनेश शर्मा, प्रताप सिंह, शिवसिंह आदि मौजूद रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे