हुनर शक्ति फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सतत योगदान के लिए हुनर शक्ति फाउंडेशन को प्रतिष्ठित इंकलाब अचीवर्स एवं हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवार्ड से संस्था निदेशक प्रशांत शर्मा एवं नीरज झा को सम्मानित किया गया जो कि राजस्थान के धौलपुर जिले से है यह भव्य समारोह दैनिक जागरण ‘इंकलाब’ एवं हमदर्द के सहयोग से सांगरी-ला इरोस, अशोका रोड, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने कर-कमलों से हुनर शक्ति फाउंडेशन को यह सम्मान प्रदान किया तथा एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर संस्था के कार्यों की सराहना की। यह सम्मान देशभर में महिलाओं के आत्मनिर्भरता, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे फाउंडेशन के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।
इस गरिमामयी आयोजन में देश की विभिन्न विधाओं से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं—
संतोष आनंद – आर्ट एंड कल्चर
पद्मश्री डॉ. जहीर इशाक काज़ी – शिक्षा
पद्मश्री डॉ. मोहसिन वाली – मॉडर्न मेडिसिन
पद्मश्री डॉ. मोहम्मद अब्दुल वाहिद – यूनानी पद्धति
शैलजा चन्द्रा (पूर्व IAS) – लाइफटाइम अचीवमेंट
आशु गुप्ता (गूँज) – सोशल सर्विस
हुनर शक्ति फाउंडेशन – महिला सशक्तिकरण
टी. सी. चाकू – मेघालय पुलिस अधीक्षक
साक्षी पूनिया – खेल (कबड्डी)
अलख पांडेय (फिजिक्स वाला) – शिक्षा
डॉ. मनोज कमलाकर नेसरी – आयुर्वेद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हुनर शक्ति फाउंडेशन जैसे संस्थान जमीनी स्तर पर बदलाव की सशक्त मिसाल हैं, जो महिलाओं को हुनर, शिक्षा और आत्मविश्वास के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच दे रहे हैं। यह सम्मान न केवल संस्था के लिए, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्यरत सभी संगठनों के लिए प्रेरणा है।
समारोह का वातावरण प्रेरणादायी रहा, जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को एक मंच पर सम्मानित किया गया। इसको लेकर परिवारजनों एवं संस्था के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर