XEN विवेक शर्मा ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व बकायेदारों पर कार्यवाही के निर्देश, विशेष शिविर से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

XEN विवेक शर्मा ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व बकायेदारों पर कार्यवाही के निर्देश, विशेष शिविर से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत


राजाखेड़ा ।जेवीवीएनएल अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा ने आज उपखंड राजाखेड़ा में अभियंताओं की मीटिंग ली जिसमें निर्देश दिए कि अब वित्तीय वर्ष का 25-26 का लास्ट समय चल रहा है अभी से सभी कमर कस लो और अब ऑफिस में कम फील्ड में ज्यादा समय दो ओर रिकवरी करें।5000 से ऊपर के सभी बकाया वालो को तत्काल वसूली करें।50 हजार से ऊपर एक भी उपभोक्ता नहीं रहना चाहिए सभी से बिल वसूल करो या फिर उनको डीसी करें उनके ट्रांसफार्मर उतारे जो बिल नहीं भर रहे और अवैध रूप से विद्युत उपभोग कर रहे है उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करें।जिन उपभोक्ताओं के डीसी, पीडीसी कनेक्शन हैं उनके परिसर को चेक करें।जिनकी सप्लाई चालू मिले तत्काल वीसीआर की कार्यवाही करें।साथ ही ईमानदार उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी सुविधाओं का द्यान रखें।समय पर समस्याओं का समाधान करें।स्मार्ट मीटर का कार्य तेज गति से पूर्ण करवाएं।नए विद्युत कनेक्शन तत्काल दिए जाए।विद्युत चोरों की वीसीआर भरे और रेगुलर उनका भौतिक निरीक्षण करें।बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नियमित रूप से करते रहे व विशेष शिविर आयोजित कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मे पंजीकरण संख्या बढ़ाए। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस कार्यवाई सुनिश्चित करें व अवैध जम्पर हटाने की कार्यवाही करे। कर्मचारियों को समय से फील्ड में भेजे।अगर कोई कर्मचारी लापरवाही करें तो उसके खिलाफ पत्र लिख कर भेजें जिस से लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।मीटिंग में सहायक अभियंता आनंद तिवारी, कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल,रणवीर सिंह मूंड, राजस्व अधिकारी मनोज सैनी,संतोष उदैनिया इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!