जिले में एरिया डॉमीनेशन की कार्रवाई का चला विशेष अभियान

जिले में एरिया डॉमीनेशन की कार्रवाई का चला विशेष अभियान

धौलपुर पुलिस की 53 टीमों ने अलग अलग 422 स्थानों पर दबिशें देकर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, अवैध शराब, अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ में एवं वांछित अपराधियों सहित कुल 133 व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई।

आज अलसुबह से जिले भर में हिस्ट्रीशीटर एवं अवैध हथियारों का लगातार अवैध अपराध करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर पुलिस टीमों ने औचक रेड डाल कर भी किया चैक

14 फरार चल रहे वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई आईपीएस के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में आज अलसुबह से दोपहर तक एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही के अन्तर्गत सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, अवैध हथियार, अवैध शराब, मादक पदार्थों व अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया| इस अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार जांगिड के सुपरवीजन में सभी थानों पर विशेष टीमे गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गई| इस अभियान में करीब 200 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 53 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 422 स्थानों पर दबिश देकर 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार/इंसदादी कार्रवाई की गई है। अभियान में 03 जघन्य प्रकरणों में वांछित चल रहे 02 सामान्य प्रकरणों में वांछित, 14 स्थाई वारंटियों /पीओ को, 01 अवैध शराब, 01 अवैध खनन परिवहन, 06 को अन्य अधिनियमों व इंसदादी कार्रवाई में 106 व्यक्तियों को 170 बीएनएस में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|

आज अलसुबह से जिले भर में हिस्ट्रीशीटर एवं आर्म्स एक्ट के अभ्यस्त अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा डाली गई औचक रेड

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आज अल सुबह से ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने विशेष रणनीति बनाकर जिले के 127 हिस्ट्रीशीटरो के ठिकानों पर अचानक दबिश देकर उनकी अपराधों के सम्बन्ध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता के सम्बन्ध में पूरी जानकारी की गई, उनके मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चैक किया गया, इस दौरान संदिग्ध पाये जाने पर 13 हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ इंसदादी कार्रवाई भी की गई है|
इसके साथ ही इस अभियान में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अन्तर्गत जिले भर में आर्म्स एक्ट के अभ्यस्त 442 अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों को चैक किया जिसमें से भी 86 के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में वारंट पर चल रहे 02 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की टीमों ने 14 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
एरिया डॉमीनेशन अभियान के अन्तर्गत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले भर में 14 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| अभियान के दौरान थाना कंचनपुर पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ में एक आरोपी को 52 अवैध देशी शराब के पव्वो व थाना सदर धौलपुर पुलिस ने अवैध खनन में 08 टन अवैध पत्थर जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि वांछित आरोपियों, ईनामी बदमाशों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वो के खिलाफ धौलपुर पुलिस का धरपकड़ का अभियान जारी रहेगा|संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!