जयपुर के वैशाली नगर गांधी पथ पश्चिम में हुआ हार्ट केयर सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ट्रस्ट का भव्य ओपनिंग शुभारंभ

जयपुर के वैशाली नगर गांधी पथ पश्चिम में हुआ हार्ट केयर सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ट्रस्ट का भव्य ओपनिंग शुभारंभ

जयपुर वैशाली नगर स्थित ई-22, कनक वृंदावन, वैशाली ई-स्टेट, गांधी पथ पश्चिम में शुक्रवार को हार्ट केयर सेंटर एंड मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रस्ट का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के गृह एवं गोपालन राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विधायक बालमुकुंद आचार्य
दोनों अतिथियों ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह संस्थान हृदय रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। अस्पताल का नेतृत्व प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार पांडे (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन, डीएम कार्डियोलॉजी) कर रहे हैं।
उनके साथ क्लीनिकल डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट प्राची पांडेय, डॉ. पार्थ सार्थी पांडे (एमबीबीएस), डॉ. नितिन करारिया (बीडीएस, एमडीएस), वरिष्ठ मैनुअल फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अविनाश सैनी (पीटी), डॉ. वैभव भाटिया तथा कार्डियक कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार लाटा अपनी सेवाएं देंगे।
अत्याधुनिक सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और समर्पित स्टाफ के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर श्रीकांत जगरिया, समाजसेवी मुकेश लड्डा, प्रशांत हुंडावाल, देव हुंडावाल, वेद हुंडावाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!