मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास समन्वय समिति का मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण सातवें दिन भी अनवरत जारी साथ ही क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी जारी

भरतपुर 22 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास समन्वय समिति का मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण सातवें दिन भी अनवरत जारी साथ ही क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी जारी

भरतपुर..आज दिनांक 22.02.2026 को मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास समन्वय समिति द्वारा प्राचीन श्री लड्डू गोपाल जी राधा-कृष्ण मंदिर, उपतहसील कार्यालय व पुलिस थाना के पास, लखनपुर पर चल रहा “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” धरना सातवें दिन भी मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास की विभिन्न मांगों को लेकर अनवरत रूप से चला।

मौन सत्याग्रह पर बैठे एडवोकेट विजय चौधरी लखनपुर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, एम. एस. जे. कॉलेज, भरतपुर द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर प्रात: पुनः दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला चढ़ाकर और नमन कर “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” धरने के जल्दी सफल होने की कामना की साथ ही आज समन्वय समिति संयोजक एवं मौन सत्याग्रही एडवोकेट विजय चौधरी लखनपुर ने एक लिखित सोशल मीडिया पर सकारात्मक अपील भी की।

आज समन्वय समिति के सह संयोजक एवं प्रवक्ता लाखन सिंह अलीपुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अटारी के गांव कोठेन कला, कोठेन खुर्द, अटारी, अलीपुर व टोहिला में “हस्ताक्षर अभियान” चलाया गया, वहीं समन्वय समिति के सदस्य मोहकम सिंह नगला मई के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मई के गांव नगला मई एवं मई में वहीं साथ ही समन्वय समिति के सह संयोजक एवं प्रवक्ता पंकज मिर्चुआ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गगवाना के गांव बसैया कला, चैनपुरा, गगवाना, माली नगला व नगला मिर्चुआ में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

समन्वय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आमजन को समन्वय समिति द्वारा किए जा रहे मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास हेतु प्रयासों एवं “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” के बारे में अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र के आमजन को इस समय एकजुट होकर अपनी क्षेत्र विकास की मांगो को पूरा करने के लिए मौन सत्याग्रह का सकारात्मक सहयोग करने की जरूरत है, हस्ताक्षर अभियान के जरिए मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास की मांग के संकल्प को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाया जा रहा है।मौन सत्याग्रह स्थल पर क्षेत्र वासियों का आना जाना आज भी जारी रहा, अन्य दिनों की भांति जनप्रतिनिधि एवं आमजन दिनभर अपना सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन देने आते रहे।समन्वय समिति के सदस्य एवं मनीष चौधरी लखनपुर ने बताया कि समन्वय समिति द्वारा मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास के संकल्प को पूरा करने हेतु अब गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, यह हस्ताक्षर अभियान उपतहसील लखनपुर क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है, अब समन्वय समिति मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास की इस मुहिम को और तेज करने के लिए युवाओं का सहयोग लेकर गांव-गांव और घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है, उसके बाद नदबई तहसील के पूरे क्षेत्र में चलेगा फिर भरतपुर और डीग जिले की अन्य तहसीलों में शुरू किया जाएगा। यह “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” व “हस्ताक्षर अभियान” पूर्ण शांति एवं मर्यादा में रहकर मुख्यमंत्री जी से विकास का आग्रह है, गृह क्षेत्र के विकास संकल्प को पूरा करने हेतु एक सकारात्मक प्रयास है। समन्वय समिति मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री जी के इस स्वर्णिम समय में नए आयाम स्थापित करने हेतु एक सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। अब तक के तीनों बजट में मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र को विकास हेतु कुछ ज्यादा नहीं मिला है, इसलिए इस मुहिम को शुरू किया गया है।
आज सत्याग्रह स्थल पर समन्वय समिति के सह संयोजक एवं प्रवक्ता लाखन सिंह अलीपुर, पंकज मिर्चुआ समन्वय समिति के सदस्य व प्रवक्ता मनीष चौधरी लखनपुर, सदस्य मोहकम सिंह नगला मई, रूपचंद पहलवान व क्षेत्र वासी श्री दीनबंधु दास जी महाराज, तारा सिंह लखनपुर, समय सिंह दयावली, गजेन्द्र सिंह लखनपुर, थान सिंह शाहपुर, विष्णु बघेल लखनपुर, तेज सिंह लखनपुर, विश्वेंद्र सिंह लखनपुर, चंद्रशेखर कटारा लखनपुर, देशराज दयावली, राजू राजपूत लखनपुर, शिवराम गुर्जर, दिगम्बर चौधरी सायपुर, वीरेन्द्र मई, मिठ्ठन शाहपुर, मौहरी भगत लखनपुर, डालचंद शाहपुर, प्रताप सिंह दयावली, नाहर सिंह धरसोनी, बबलू सिंह रायसीस, कविता कुमारी रायसीस, अमन झामरी, नरेन्द्र चौधरी लखनपुर, गुरदीप सिंह, बहादुर शाहपुर, गजेन्द्र कटारा, दिलीप अलीपुर, प्रेम सिंह अम्बेश नगला मिर्चुआ, रमन बघेल, शिवदत्त दयावली, तुलसीराम दयावली, शशिकांत मीना, रमचंगी मीना जयचौली आदि ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!