बिजली विभाग के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत लोक अदालत में डीसी,पीडीसी उपभोक्ताओं का समाधान किया गया

बिजली विभाग के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत लोक अदालत में डीसी,पीडीसी उपभोक्ताओं का समाधान किया गया

 

 

उपभोक्ताओं को छूट प्रदान कर बिल वीसीआर भरवाये गए शनिवार को कोर्ट परिसर राजाखेड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विद्युत विभाग उपखंड राजाखेड़ा के सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने अपनी पूरी टीम के साथ लोक अदालत में सहभागी बन कर उपभोक्ताओं के पुराने बिलों का अदालत के माध्यम से निपटारा किया जिस से कई विवादित मामलों का आपसी रजामंदी से निस्तारण हुआ जिस से आम लोगों को राहत मिली और उनके चेहरे पर बकाया चुकने का सकून दिखा,और लोक अदालत की खूब सराहना की ,लोक अदालत में आए लोगों से सहायक अभियंता तिवारी ने कहा कि आप अपना बकाया बिल भर कर अपने 5 साल के कटे कनेक्शन को चालू करवा सकते हैं।साथ ही कहा वे आगे से अपना बिल समय से जमा करें और अगर कोई बिल संबंधी कोई समस्या हो तो तुरंत कार्यालय आकर सम्पर्क कर सही करवाएं जिस से समस्याएं पैदा न होए।तिवारी ने बताया कि लोक अदालत में करीब 531उपभोक्ताओं ने 72 लाख रुपए के नकद बिल जमा कर लोक अदालत का लाभ लिया।टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश कुमार शर्मा,सोनेश कुमार, जगदीश सिंह,संजय पचौरी,अमीर चंद,आसिफ खा, यूनिश खां, शमशेर खां,भूदेव शर्मा इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!