नदबई में 25 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा काला दिवस

भरतपुर 23 मार्च 2026

वित्त मंत्रालय द्वारा बनाए गए नए कानून के विरोध में अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आह्वान पर राजस्थान पेंशनर समाज के तहत नदबई में 25 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा काला दिवस

कानून के तहत 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले समस्त पेंशनर्स को आठवें वेतनमान का कोई लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण पेंशनर्स में है भारी नाराजगी..

25 मार्च 2025 को लोकसभा में प्रस्तुत वित्त विधेयक, जो बाद में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर 29 मार्च 2025 को अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया..

भरतपुर . अखिल भारतीय पेंशनर समाज द्वारा 25 मार्च 2026 को देश भर में “काला दिवस” मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आठवें वेतनमान से वंचित करने वाले वित्त विधेयक (Validation Act) का विरोध करना है। पेंशनर्स काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे और जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपेंगे।
यह कानून पेंशनरों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन माना जा रहा है। वित्त विधेयक में वैलिडेशन क्लॉज के माध्यम से पेंशन नियमों में भेदभावपूर्ण बदलाव का पेंशनभोगी, पारिवारिक पेंशनर और सेवारत कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के लाभ को समाप्त करने और अन्य आर्थिक लाभ कम करने का विरोध कर रहे हैं।जिसके विरोध के रूप में 25 मार्च बुधवार को राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा वित्त मंत्रालय द्वारा बनाए गए इस नए कानून के विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा..!!
विरोध मे प्रदेश के समस्त पेंशनर अपने-अपने क्षेत्र में काली पट्टी तथा काले कपड़े पहनकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे… इसी क्रम में भरतपुर जिले की उपशाखा नदबई के बैनर तले क्षेत्र के पेंशनर्स भी 25 मार्च को काला दिवस मनाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
पेंशनर समाज उप शाखा नदबई के अध्यक्ष अजय कटारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च 2025 को लोकसभा में प्रस्तुत वित्त विधेयक, जो बाद में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर 29 मार्च 2025 को अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया, पेंशनर्स के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनर्स को आठवें वेतनमान का कोई लाभ नहीं मिलेगा, जिसमें सरकार द्वारा सीधे तौर पर राजकीय सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पेंशनरों के हितों पर खुलेआम कुठाराघात किया जा रहा है.. !
जो की पेंशनर समाज के सभी प्रबुद्ध जनों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है , जिसके कारण अखिल भारतीय पेंशनर समाज में भारी नाराजगी है। इसी के अंतर्गत सरकार के ध्यान आकर्षण हेतु अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आह्वान पर तथा राजस्थान पेंशनर समाज के निर्णयानुसार 25 मार्च को काला दिवस मनाया जाएगा।

इस दौरान उप शाखा नदबई के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च बुधवार सुबह 11 बजे नदबई क्षेत्र के समस्त पेंशनर साथी पेंशनर भवन नदबई पर एकत्रित होकर.. रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर 12 बजे एसडीएम महोदय नदबई को ज्ञापन सौपेंगे। जिसके लिए उपशाखा अध्यक्ष अजय कटारा सहित संगठन पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के अधिक से अधिक पेंशनर्स से इस आंदोलन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की गई है…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!