जयपुर 25 मार्च 2026
पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी महाराज को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

जयपुर…आध्यात्मिक जगत के प्रख्यात वक्ता एवं शिव महापुराण कथावाचक पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी महाराज को उनके अद्वितीय आध्यात्मिक योगदान के लिए मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (London) द्वारा प्रतिष्ठित “Lifetime Achievement Award” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, शिव महापुराण की कथाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता लाने तथा समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में देश-विदेश से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, संत समाज एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संस्था के भारत के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी और सरल शैली से आध्यात्मिक ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का अद्भुत कार्य किया है।
उनकी कथाओं ने विशेष रूप से युवाओं में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा दिए गए संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं।
समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए आयोजकों ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा भविष्य में भी समाज के मार्गदर्शन हेतु उनके सतत योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर संस्था की समन्वयक गरिमा जैन एवं अरिहंत उपाध्याय भी उपस्थित रहें।यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का गौरव है, बल्कि संपूर्ण आध्यात्मिक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है…!!
जयपुर से हेमंत दुबे