सावन के पहले सोमवार को स्वयंभू महादेव मंदिर सैपऊ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सावन माह के पहले सोमवार पर कस्बे के प्राचीन स्वयंभू महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर एवं आसपास का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति एवं स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम किए श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं
रवि तिवारी की रिपोर्ट