मनियां , हत्या के मामले में फरार चल रहे 10,000 के इनामी सहित 3 बदमाश गिरफ्तार, मनियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
धौलपुर| पुलिस थाना मनियां ने हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी बदमाश* सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 03-08-2026 को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान IPS के निर्देशन और वृताधिकारी मनियां खलील अहमद RPS के सुपरविजन में की गई।
दिनांक 15-07-2026 को भारतवीर पुत्र एदल सिंह निवासी भदियाना, थाना कौलारी पर उनके भाई मुकेश और हिम्मत सिंह के साथ मारपीट की गई थी। लाठी-डंडों और सरियों से हमले में मुकेश की मौत हो गई थी और हिम्मत सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में थाना मनियां पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
थानाधिकारी अनिल गौतम के नेतृत्व में मय टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा –
1. महेन्द्र उर्फ लौठापुत्र शिवराम सिंह, उम्र 30 साल, निवासी नगला माबई, भदियाना – इस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था
2. मोनू पुत्र श्रीराम, उम्र 22 साल, निवासी नगला माबई, भदियाना
3. ओमपाल पुत्र गजराज सिंह, उम्र 28 साल, निवासी भदियाना
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर