राजाखेड़ा पुलिस की अवैध हथियारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ,
राजाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 1 युवक गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध, 2 कट्टे-2 कारतूस बरामद
*धौलपुर | पंचायती राज चुनाव से पहले राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 अवैध कट्टे और 2 कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
दिनांक 03-08-2026 को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान IPS के निर्देशन में की गई।
दिनांक 02-08-2026 को एएसआई नवीन मय जाप्ता ने मुखबिर की सूचना पर मुलजिम एशान पुत्र वहीद खान निवासी महरमपुर, थाना शमशाबाद, जिला आगरा, यूपी को छीतापुरा बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 1 अवैध कट्टा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
इसी दिन एएसआई राकेश कुमार मय जाप्ता ने एक नाबालिग आरोप को नाहिला रोड बसई घियाराम तिराहे के पास से पकड़ा। इसके कब्जे से भी 1 अवैध कट्टा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूसजप्त किया गया। नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस टीम थानाधिकारी वीर सिंह, नवीन कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, दशरथ, सरवन, जोरमल, हरिओम। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर