भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, जगन भवन में दिनभर चलता रहा श्रद्धांजलि का सिलसिला
धौलपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, राजाखेड़ा विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं जनसेवा के लिए समर्पित स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सोमवार को धौलपुर स्थित जगन भवन में भाजपा नेत्री श नीरजा अशोक शर्मा के निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, विभिन्न प्रशासनिक विभागों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां तथा आमजन पहुंचे। सभी ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही जगन भवन में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा और दिनभर लोगों का लगातार आना-जाना जारी रहा। पूरा परिसर श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मृतियों से ओतप्रोत दिखाई दिया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को दबंग छवि के साथ-साथ स्वच्छ एवं सिद्धांतवादी राजनीति करने वाले जनप्रिय, कर्मठ और स्पष्टवादी नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा ने अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व ने उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती नीरजा अशोक शर्मा ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह अटल है तथा जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार जनसमर्थन और सम्मान स्वर्गीय अशोक शर्मा के प्रति लोगों के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सुमित जगन, समर्थ जगन,मालविका मुद्गल, दुष्यन्त मुद्गल सहित अन्य परिजनों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत,पूर्व विधायक सुखराम कोली,पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन बघेल,डॉ शिवचरण कुशवाह,सैंपऊ प्रधान दुष्यन्त बघेल, महेश बोहरे,केदार पोसवाल, बीके कुशवाहा, कमल पहाड़िया,लाला शास्त्री,रामभरोसी जाटव,भोगीराम जाटव, श्रीनिवास शर्मा,दयाशंकर सक्सेना,मुकेश सक्सेना,विवेक पार्षद,गौरव पार्षद,राहुल राणा,कल्पना शर्मा, धीर सिंह जादौन, हेम सिंह लोधा, पी.सी. बोहरा, माधौ सिंह, कुंवर सिंह, प्रशांत हुंडावाल, ब्रजेश मुखरैया, अनुराग मुद्गल, बांकेलाल लोधा, मुस्ताक कुरैशी,जाहिद कुरैशी, अशर्फी सिंह जादौन,शशि त्यागी,रानू त्यागी,लटूर चंद त्यागी, रामवतार त्यागी,हरिसिंह गुर्जर,मुकुंद चौधरी,राम सेवक निषाद सरपंच,खुमान सिंह सरपंच,शिवराम निषाद, उदय सिंह निषाद,परसादी लाल जाटव,भोगीराम जाटव,रामभरोसी जाटव,चतुर सिंह जाटव, विनीत शर्मा, बनवारी सिसौदिया, शिवशंकर परिहार, सत्यप्रकाश सैंपऊ, रमेश जाट, मुकेश हनुमानपुरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन विशंभर दयाल शर्मा ने किया। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर