एक निजी विद्यालय के अध्यापक ने कक्षा एक के नन्हे छात्र की निर्दय तरीका से की मारपीट,
परिजनों ने स्कूल पहुंच विद्यालय संस्थापक से की शिकायत,
सैपऊ। कस्बे के एक निजी विद्यालय मे अध्यापक द्वारा कक्षा एक के नन्हे छात्र के साथ निर्दय तरीका से की गई मारपीट का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार चितौरा निवासी सुनील कुमार का पुत्र एवं पुत्री सैपऊ स्थित एक निजी विद्यालय में अध्यनरत है ,हर रोज की तरह विद्यार्थी घर नहीं पहुंचे तो सुनील द्वारा विद्यालय में फोन के जरिए जानकारी प्राप्त की गई पीड़ित पिता ने बताया अध्यापक द्वारा बताया गया बच्चे पर गणित के सवाल ना आने पर मेरे द्वारा मारपीट की गई थी, जिससे बच्चा परेशान था इसलिए थोड़ा लेट हो गया है ,वह घर वापस पहुंचता ही होगा, बच्चे के घर पहुंचने पर परिजनों ने जब बच्चे के शरीर पर निशान देखे तो वह भड़क गए और शिकायत करने विद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय संस्थापक से संबंधित अध्यापक की शिकायत की और बच्चें के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की, परिजनों का आरोप है, अध्यापक द्वारा किसी अन्य व्यक्ति की गुस्सा उनके बच्चे पर निकाली गई है, जिसके चलते नन्हे से बालक को बेरहमी से पीटा जिससे उसके शरीर पर काफी निशान बने हुए हैं, परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उक्त अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है —अगर किसी बच्चे के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है ,तो यह एक निंदनीय घटना है, उक्त मामले में जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी— राजेश चाहर एसीबीईओ सैपऊ