भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली नगर में बाइक रैली।

राजगढ़ ब्यूरो ब्रजमोहन सूर्यवंशी
13/4/2022
9098857343

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली नगर में बाइक रैली।

सुठालिया। आज नगर के महावीर आश्रम बड़ा बाग से भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह सोंधिया के नेतृत्व में बाइक रैली पूरे नगर के 15 ही वार्डो से होते हुए निकली रैली के समापन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सालरिया खेड़ी ने राजधानी तक के संवाददाता को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में पूरे देश में आज वाहन रैली निकाली गई है यह बड़ा हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल के कार्यकाल मे इतनी योजनाएं गरीबों के लिए निकली है जिनकी गिनती करना ही मुश्किल है उन्होंने आवास गैस राशन पेंशन तीर्थ यात्रा अच्छी सड़कें पानी की पूर्ति जैसी विभिन योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया है इस मौके पर पूर्व नपा परिषद अध्यक्ष राकेश शिवहरे मंडल अध्यक्ष पदम सिंह लोधी पूर्व महामंत्री अखिलेश सक्सेना महिला मोर्चा जिला महामंत्री माधवी परमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह सोंधिया पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोंटी अग्रवाल बबलू केवट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!