दारू पीने के लिए 500 रुपये नही देने पर GRS के साथ हाथापाई,गली-गलौज का है मामला

यूथ कांग्रेस ने फेसबुक व ट्वीटर पर आड़े हाथ लिया भीमपुर भाजयूमो मंडल अध्यक्ष का मामला

दामजीपुरा से इदरीश विरानी

दारू पीने के लिए 500 रुपये नही देने पर GRS के साथ हाथापाई,गली-गलौज का है मामला

लोगो का सवाल क्या भाजपा लेंगी सख्त फैसला

 

:-प्रदेश यूथ कांग्रेस ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(जित्तू)राठौर का मामला मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के फेसबुक पेज व ट्वीटर पर उठा लिया है।जिसपे लोगो द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया शुरू हो गई हैं।कुछ का कहना है कि जिनकी सत्ता हैं वो कुछ भी कर सकते है।तो कुछ इस्तीफा देने मांग कर रहे है।तो कुछ पार्टी से निष्कासित करने की मांग करने लगे हैं।कुछ स्थानीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमे भी युवा मोर्चा अध्यक्ष के यह कारनामे के कारण लोग ताने मारने लगे हैं।जिससे हम लोग काफी परेशान है।हमारे द्वारा भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भीमपुर को भी मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया हैं कि लोगो द्वारा हमे ताने मारे जा रहे है।सामने त्रिस्तरीय चुनाव है हम लोग जनता के पास कैसे वोट मांगने जाए ये चिंता सता रही हैं।अब तो यह मामला प्रदेश स्तर तक पहुँच गया हैं।पार्टी द्वारा सख्त निर्णय लेना चाहिए।ताकि समय रहते स्थिति सुधर सके।

यह हैं मामला:-गौरतलब हैं कि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भीमपुर जितेंद्र जित्तू राठौर द्वारा ग्राम पंचायत कुंडबकाजन के ग्राम रोजगार सहायक दिनेश पिता रामदयाल यादव से दारू पीने के लिए 500 रुपये मांगे थे।रोजगार सहायक के पास रुपये नही होने के कारण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा हाथापाई व गाली-गलौज की गई थी।जिसका आवेदन रोजगार सहायक द्वारा चौकी
भीमपुर में 8 जून को दे दिया गया हैं।

क्षेत्रवासियों को भाजपा आलाकमान से है सख्ती की आंस:-
क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्या त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए ऐसे युवा मोर्चा अध्यक्ष पर क्या भाजपा आलाकमान कोई सख्त फैसला लेंगे।या चेतावनी देकर छोड़ देंगे।क्योकि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भीमपुर ने जो किया है वो निंदनीय हैं।ऐसे अध्यक्ष पर सख्ती से फैसला लेने की जरूरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!