सिविल अस्पताल अम्व को कायाकल्प श्रेणी में द्वितीय स्थान का अवार्ड

सिविल अस्पताल अम्व को कायाकल्प श्रेणी में द्वितीय स्थान का अवार्ड मिलने पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बलबीर सिंह ने शिरकत कर डॉक्टर्स तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

मनोज डोगरा चिंतपूर्णी !

आज उपमंडल अम्व के सिविल अस्पताल में प्रदेश भर में कायाकल्प (स्वच्छता की श्रेणी में) सिविल अस्पताल अम्व को दूसरा स्थान मिलने पर हिमाचल सरकार ने पुरुष का रूप ₹5 लाख की धनराशि से नवाजा इस उपलक्ष में क्षेत्र के डॉक्टर्स तथा स्वास्थ्य कर्मियों को समारोह का आयोजन कर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक बलवीर सिंह ने कहा कि यह सभी स्टाफ कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है जिसके फलस्वरूप आज हम यहां एकत्रित होकर खुशियां मना रहे हैं यह एक टीम वर्क है और हमें आगे भी इसे बनाए रखना है तथा और भी तरक्की करनी है।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में भी हमारे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य कर पूरे प्रदेश भर में नाम कमाया है तथा मानवता का संदेश दिया है जिसके लिए हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी बधाई एवं प्रशंसा के पात्र हैं।
उन्होंने प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र चुरुडू के मॉडल स्वास्थ्य केंद्र की उपाधि मिलने पर डॉक्टर एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि यह हमारे कार्यों की कसौटी है जिस पर हम सभी खरे उतरे हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट हरदीप जस्सल मन की बात के प्रभारी, विजय शर्मा अध्यक्ष पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ, काबल सिंह, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राजीव गर्ग, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखदीप सिद्धू, डॉ राहुल कतना सीनियर मेडिकल ऑफिसर, डॉ उषा दरोच, डॉ रमन कुमार, सुप्रिडेंट भूपेंद्र सिंह तथा सभी मेडिकल स्टाफ, तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी ब संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!