समस्याओं के समाधान में पत्रकार यूनियनों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिव अरोरा

समस्याओं के समाधान में पत्रकार यूनियनों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिव अरोरा

विधायक ने किया नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के कलेंडर का विमोचन

REPOTER BY – रामराजा शर्मा , रुद्रपुर

रुद्रपुर (उधमसिंहनगर)। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ( एनयूजे उत्तराखंड) की जिला उधमसिंह नगर इकाई द्वारा शनिवार को यूनियन के कैलेंडर-2023 का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने पत्रकार हितों की बात करने और उनकी समस्याओं के समाधान में संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में यूनियन द्वारा पत्रकारों के हित में जो कार्य किए जा रहे हैं वह वास्तव में सराहनीय हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर संगठन और पत्रकारों की हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा मीडिया जगत में एनयूजे जैसा संगठन सभी के लिए प्रेरणादायक है। विधायक ने कहा कि एनयूजे द्वारा वास्तव में पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक हितों से जुड़े मामलों में भी आवाज उठाई जा रही है। यह एक अच्छी शुरुआत है।

विशिष्ट अतिथि विपिन जल्होत्रा, विकास शर्मा भारत भूषण ने कहा कि एनयूजे पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। जो अत्यधिक सराहनीय है। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथियों ने अपनी बात रखते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने यूनियन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा जल्दी ही जिला उधमसिंह नगर में वार्षिक अधिवेशन की तैयारी भी की जा रही है।उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल के नेतृत्व में जिला ऊधमसिंह नगर की पूरी टीम सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल ने किया। इस दौरान नैनीताल जिले की अध्यक्ष दया जोशी, ऊधम सिंह नगर के जिला उपाध्यक्ष सादाब हुसेन, महामंत्री सागर गाबा, संरक्षक अमरजीत सिंह, गिरधर रावत, अशोक बत्रा, बृज किशोर मंडल, ए.ए. तन्हां, रामराज शर्मा विकास दाबड़ा, रजजीत सिंह मानकिया, एल.बी. राय, काजल राजय, मृत्युंजय सरकार, वसीम हुसेन, आशु अहमद, नौशाद रजा, सलमान खान, हसन अली, अमर सिंह यादव, रमन बाबू, धर्मपाल सिंह, संजीव, रिजवान अख्तर, शाहरूख मियां, समीर सलमानी, अमीर हुसेन, मोहम्मद शहीद, जुवेद अली, मोहम्मद कौनेन, रूपेश कुमार सिंह, चन्द्रशेखर, भानु चुघ, नवल किशोर, शोभित शर्मा, आकाश अरोरा, मनोज यादव, वासु गुंबर, नरेन्द्र राठौर, मुकेश कन्नौजिया, आलोक, अमित गौड, गुरमीत खैरा, स्वराज पाल, दया जोशी, गजेन्द्र प्रजापति, जयकिशन अरोरा, सुरजीत कुमार, अमरजीत सिंह, नैब सिंह धालीवाल, विकास शर्मा, विपिन मल्होत्रा समेत सभी इकाइयों के नगर अध्यक्ष, महामंत्री एवं यूनियन के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!