कारों नदी में डुब रहीं चार नाबालिक लड़कियों को उसकी मां ने बचाई जान

कारों नदी में डुब रहीं चार नाबालिक लड़कियों को उसकी मां ने बचाई जान

 


संवाददाता। नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवा के ठाकुरा गांव स्थित कारों नदी पिकनिक स्थल में चार नाबालिक लड़कियां नहाते हुए अचानक से डूबने लगे। वही नदी किनारे खड़े उसकी मां ने यह देख तुरंत ही लड़कियों के बाल पड़कर खींचकर बाहर निकाला। तुरंत ही चारों नाबालिक लड़कियों को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी इलाज कर खतरे से बाहर बताया। घटना के संबंध में उसके परिवार के लोगों ने बताया कि हमलोग गुवा कैलाश नगर में रहते हैं। घर में किसी काम को लेकर छोटे भाई के बच्चें घर आए हुए थे। दोपहर 1:00 बजे मेरी बेटी और छोटे भाई की तीन बेटी अपनी मां के साथ नहाने के लिए ठाकुरा गांव स्थित कारों नदी पिकनिक स्पॉट पर गया था। और नहाने के दौरान यह घटना घट गई। किसी तरह उसकी मां ने चारों बच्चियों को बचाया। जिसमें से दो लड़कियों की हालत खराब थी। तुरंत ही लोगों की मदद से चारों लड़कियों कों अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी इलाज कर खतरे से बाहर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!