रिपोर्टर:- मुख्तार अंसारी ब्यूरो चीफ बांका।
वर्षों बाद देश में एक ही दिन गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा मनाया गया
————————-
चान्दन/बांका,
19 वर्ष बाद इस बार गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा एक ही दिन मनाया गया। पहले राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद ज्ञान, बुद्धि और विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना किया गया। इससे पहले वर्ष 2004 में ऐसा मौका आया था, जब एक ही दिन गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी मनाई गई थी। ऐसा मौका 19 वर्ष बाद देखने को मिला। चांदन में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने प्रखंड कार्यालय एवं गांधी चौक में झंडोत्तोलन किया। वहीं चांदन थाना में झंडोत्तोलन थाना अध्यक्ष नसीम खान ने किया, चान्दन सरकार भवन में चान्दन मुखिया अनिल कुमार ने झंडोत्तोलन किया, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने आवास पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर बीडिओ राकेश कुमार, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य, बीपीआरओ हिमांशु शेखर, कल्याण पदाधिकारी भोला दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्राइवेट स्कूलों एवं कोचिंग संस्था में झंडोत्तोलन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। पंडित लाल मोहन पांडेय ने कहा कि माघ शुक्ल पंचमी को तीन महा देवियों में प्रधान मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। उनके एक हाथ में पुस्तक, दूसरे हाथ में वीणा है। मां सरस्वती को वीणा वादिनी भी कहते हैं। ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की आराधना संगीत के लिए भी की जाती है। एबीसी पुपिल्स एकेडमी सहित अन्य संस्थाओं में शुक्रवार को नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पुराना बांध घाट पर किया गया।