चंदवारा :- प्रखंड अंतर्गत पिपराडीह पंचायत मे कुशवाहा समाज प्रखंड इकाई चंदवारा का कुशवाहा होली मिलन समारोह…

Report by – जयकांत कुमार

चंदवारा :- प्रखंड अंतर्गत पिपराडीह पंचायत मे कुशवाहा समाज प्रखंड इकाई चंदवारा का कुशवाहा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अथिति : डॉ० आर०सी० मेहता ,पूर्व विधानसभा प्रत्यासी हजारीबाग सदर ने सभा को संबोधन करते हुए कहा की हमे अपने समाज की सामाजिक कुरूतियो को दूर कर समाज में शिक्षा के अलख को जागृत कर समाज को नई दिशा देनी होगी। अपने संबोधन श्री बटेश्वर मेहता ,पूर्व विधानसभा प्रत्यासी बरकठा ने कहा की हमारा समाज शहीदों का समाज है लोगो ने अपनी कुर्बानियां देकर समाज की सींचा है आज उनकी बताए गए पद चिन्हों चलना होगा। कार्यक्रम को महेंद्र प्रसाद वर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा तभी हमारा समाज सक्त होगा। कार्यक्रम को चंदवारा पश्चिमी पंचायत से मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा की समाज को शिक्षा के रूप में जागृत करते है तो समाज खुद ब खुद जागृत हो जाएगी । हमे अपने कमियों को दूर कर सामाजिक सद्भावना को जगाना होगा ।कार्यक्रम में अनंत मेहता जिलाध्यक्ष ,सकलदेव प्रसाद :प्रखंड अध्यक्ष झारखंड कुशवाहा महासभा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में , रामजी प्रसाद,अर्जुन प्रसाद,उमेश वर्मा ,सोनू वर्मा ,दीपक कुशवाहा , पवन वर्मा ,रामचंदन वर्मा , पिंकू कुशवाहा ,बबलू वर्मा वा समस्त कुशवाहा परिवार उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!