सेमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने

लोकेशन रीवा
संवाददाता पंकज शुक्ला

सेमरिया। सेमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के सथिनी चक्की टोला, धोबियान टोला, गड़रिया टोला, आदिवासी बस्ती, यादव बस्ती, झिरिया, चौरा, दुबगवां, मुड़ियारी, मझियार, कबरा, खैर, सेमरा, लभौली, मझिगवां आदि गांवों में जनसम्पर्क कर स्थानीय जनता जनार्दन से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए आशिर्वाद और समर्थन मांगा। केपी त्रिपाठी ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री और हम सबके नेता नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय वैश्विक नेता बनकर उभरे हैं और पूरी दुनिया मोदी जी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से देश को कांग्रेस द्वारा किए गए घोटालों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर प्रगति और तरक्की की राह दिखाई है उससे भारत की हर क्षेत्र में बढ़ती ताकत को दुनिया स्वीकार रही है और आने वाले समय में भारत फिर से विश्वगुरू बनेगा इसलिए भारत को शक्तिशाली और विश्वगुरू बनाने के लिए हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दिया गया आपका एक वोट नरेंद्र मोदी जी को और अधिक मजबूत बनाएगा। केपी त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने देश को प्रगति व समृद्धि की राह दिखाने के साथ साथ जिस प्रकार से वर्षों से चली आ रही धारा 370, तीन तलाक जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाया है उससे देश आंतरिक रूप से और अधिक मजबूत हुआ है साथ ही धार्मिक स्थलों का उन्नयन तथा सौंदर्यीकरण कराकर देशवासियों की भावनाओं का भी सम्मान किया है। केपी त्रिपाठी ने कहा कि 2003 तक कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था लेकिन उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से मध्यप्रदेश ने लगातार विकास करते हुए नई बुलंदियों को छुआ है और आज विकसित मध्यप्रदेश आप सबके सामने है। केपी त्रिपाठी ने बताया कि पिछले पांघ वर्षों में वैश्विक महामारी कोरोना तथा 15 महीने की कांग्रेस सरकार होने के बावजूद केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा मैने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र 1600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दिलवाई है जिनमें से अधिकतर कार्य कराए जा चुके हैं तथा कुछ प्रगतिरत हैं। केपी त्रिपाठी ने सेमरिया विधानसभा को समृद्धशाली, गौरवशाली, वैभवशाली बनाने के साथ साथ प्रदेश और देश को भी विकसित और शक्तिशाली बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन तथा वोट करने के लिए आशिर्वाद मांगा।
इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सेमरिया विधानसभा संयोजक दयानंद तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्ण द्विवेदी लाला बड़गैंया, जनपद पंचायत रीवा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश यादव, शाहपुर मण्डल अध्यक्ष उत्कर्ष पटेल, उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री विद्याधर द्विवेदी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भागवत शुक्ला, जनपद सदस्य अभिषेक त्रिपाठी, पूर्व जनपद सदस्य दिनेश सिंह, सथिनी सरपंच सनी समदरिया, झिरिया सरपंच प्रतिनिधि राजाराम बुनकर, छोटेलाल राल्ही, दिनेश सिंह, अनिल पाण्डेय, नरेंद्र दुबे ललन, अमरीश तिवारी, संतोष द्विवेदी, लकी तिवारी, बीरेंद्र मिश्रा, बुधलेश्वर सोनी, सीताशरण तिवारी, दिलीप तिवारी, एसपी तिवारी, कार्यकर्तागण सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!