भरतपुर शहर में अवैध रेहड़ियों, बूथों और होटल के बाहर लगे सामान पर फिर से नगर निगम ने की कार्रवाई

भरतपुर 20 सितंबर

भरतपुर शहर में अवैध रेहड़ियों, बूथों और होटल के बाहर लगे सामान पर फिर से नगर निगम ने की कार्रवाई

 

भरतपुर. नगर निगम ने शुक्रवार को एक बार फिर से अवैध रेहड़ियों, बूथों और होटल के बाहर लगे सामान पर अतिक्रमण की कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम की टीम ने काफी सामान भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप रेहड़ियों और बूथ लगाने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपनी रेहड़ियां लेकर भागते हुए भी नजर आये। नगर निगम की टीम पिछले कई दिनों से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी हुई है। आज नगर निगम की टीम शहर के बिजलीघर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक अभियान चलाया। इस दौरान रोड़ पर अवैध रूप से लगी रेहड़ियों और बूथों को हटाया गया। रेहड़ी वाले और बूथ वाले नगर निगम की टीम के हाथ जोड़ते हुए नजर आए। इसके अलावा बिजलीघर स्थित कई होटलों के मालिकों ने फुटपाथ पर अवैध रूप से तंदूर लगाए हुए थे। उन्हें भी हटाया गया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!