गदरपुर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किये।

गदरपुर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किये।


श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चोरी हुई मोटरसाइकिलों की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के दिशा निर्देशन में दिनांक 11-11-2022 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त शम्भूराम S/O सीताराम R/O केशवगढ़ कालोनी थाना गदरपुर जनपद उ0सि0नगर उम्र 28 वर्ष 2– अजय कुमार S/O विश्राम सिंह R/O सूरजपुर नं0 01 थाना गदरपुर USN उम्र- 19 वर्ष के कब्जे से महतोष तिराह थाना गदरपुर के पास से एक अदद मोटर साइकिल रजि0 न0 UA07Q-3690 YAMAHA GLADIATOR बरामद होने पर, उक्त मोटरसाइकिल को चैक करने पर थाना हाजा के FIR NO 266/22 धारा 379 IPC मे चोरी से संबंधित होना पाया। पूछताछ में दोनों अभियुक्त गणों द्वारा संयुक्त रुप से बताया कि यह मोटर साईकिल हमारे द्वारा 2-4 दिन पहले N.D.R.F कैम्प गदरपुर से चोरी किया होना बताया व मौके पर ही सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्त गणों द्वारा बताया कि इसके अतिरिक्त हमने तीन और मो0सा0 गदरपुर व गदरपुर से बाहर से चोरी की थी वो हमने भाखड़ा पुल से आगे भट्टे के पास झाड़ियो में छुपाया जाना बताया जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणों की निशादेही पर भाखड़ा पुल से आगे ईट भट्टे के पास झाड़ियो से 03 अदद मो0सा0 बरामद की गयी।

कुल बरामदगी

1. मो0सा0 रजि0 – UA07Q-3690 YAMAHA GLADIATOR संबन्धित FIR NO. 266/2022 U/S 379/411 IPC
2.- हीरो सुपर स्पलैण्डर रजि0 नं0 UK06AS7018 चेसिस नं0 MBLJAR 168J9G07626 संबन्धित FIR NO.111/2022 U/S 379/411 IPC थाना गदरपुर उ0सि0 नगर |
3- HERO SPLENDER चेसिस नं0 MBLHAR076HHH34041 / 102 CRPC
4. मो0सा0 TVS VICTOR GLX चेसिस नं0 MD625DF4351A76741 / 102 CRPC

गिरफ्तार अभियुक्त
1-शम्भूराम S/O सीताराम R/O केशवगढ़ कालोनी थाना गदरपुर जनपद उ0सि0नगर उम्र 28 वर्ष 2– अजय कुमार S/O विश्राम सिंह R/O सूरजपुर नं0 01 थाना गदरपुर USN उम्र- 19

ब्यूरो रिपोर्ट by Ramraja Sharma R9. भारत T.V
( U.S NAGAR)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!