कांग्रेस सेवादल द्वारा माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर किया गया कार्यक्रमो का आयोजन

जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN,8878420082


कांग्रेस सेवादल द्वारा माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर किया गया कार्यक्रमो का आयोजन
छिन्दवाड़ा-: कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं पीसीसी अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के 76 वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा निम्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे-:
> कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रातः 6.30 से 7.30 तक प्रभात सायकल रैली निकाली गई।
> अनगढ़ हनुमान मंदिर मे 7.30 से 8.30 तक कमलनाथ जी की दीर्घायु हेतु पूजा कर प्रार्थना की गई।
> होमगार्ड ग्राउंड पर वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया।
> स्टेडियम ग्राउंड मे प्रेरणा क्लब और प्रिंस क्लब द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
> स्टेडियम ग्राउंड मे कैरम मैच का आयोजन किया गया।
> स्टेडियम ग्राउंड मे ही दोपहर 1.30 बजे केक काटकर मिठाई बांटकर शुभकामनाएँ दी गई।
> जिला अस्पताल मे 9.30 बजे फल वितरण किया गया।
> छोटी बाजार श्रीराम मंदिर और बड़ी माता मंदिर मे पूजन कर दीर्घायु हेतु प्रार्थना की गई।
> भैय्या जी की दरगाह पर चादर चढ़ाकर माननीय कमलनाथ जी के लिए दुआ मांगी गई।
> स्थानीय चर्च और गुरूद्वारा मे प्रार्थनाएं की गई।
> नगर कांग्रेस के साथ मिलकर वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो का सम्मान कर उन्हे भोजन कराया गया
> जिला कांग्रेस के सहयोग से जिला कांग्रेस कार्यालय मे सभी धर्म गुरूओ का सम्मान व सर्वधर्म सभा का आयोजन कर कमलनाथ जी की दीर्घायु हेतु प्रार्थना की गई।
> सभी कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओ द्वारा माननीय कमलनाथ जी द्वारा छिन्दवाड़ा के चहुंमुखी विकास मे सहयोग व राजनीतिक जीवन पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।
> तत्पश्चात केक काटकर व भव्य आतिशबाजी कर मिष्ठान्न वितरण किया गया।
> कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ियो को खेल सामग्री वितरित कर गरीब निर्धन लोगो को कंबल का वितरण किया गया।
> जिला कांग्रेस के द्वारा शहर भोज का आयोजन किया गया जिसमे हजारो लोगो ने भोजन किया।
> इसके अलावा भी शहर के सभी 48 वार्डो मे माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन पर विभिन्न प्रकार के आयोजन कर केक काटा गया और शुभकामनाए दी गई।
आज के इन सभी कार्यक्रमो मे कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारी शामिल हुए एवं सभी कार्यक्रमो को सफल बनाने हेतु भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!