यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बने राहुल छत्रपाल का जोरदार हुआ स्वागत

Report By-इदरीश विरानी

भैंसदेही:- शहर के युवा ऊर्जावान नेता युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं।मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा उनको प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया हैं।राहुल छत्रपाल को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आज भैंसदेही में बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।एक-दुसरे को मिठाई खिलाई गयी एवं जमकर आतिशबाजी की गई।प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राहुल ने उनकी नियुक्ति पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ जी,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी,प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव जी,सह प्रभारी मानसिंग राठौड़ जी,प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जी,पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे जी,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम जी,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे जी,युवा कांग्रेस जिला प्रभारी मोनिका मंडरे जी,सह प्रभारी मयूर जैसवाल जी समेत जिले के सभी विधायक गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों व युवा साथियों का आभार व्यक्त किया हैं।स्वागत करते समय मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष(पार्षद) महेश थोटेकर, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर, मोहित राठौर,आरिफ खान,आदित्य लिखितकर,निखिल देशमुख,शोयब पठान,मयूर बारसकर,निखिल सोनी,राहुल पाटनकर,राजिक भाई, इकबाल खान,गोलू पिपरदे,उदित आर्य, संजय सावे,कुशल अनेराव, गौरव वैष्णव,रोहित मोहरे,नदीम खान,सूरज,सुमित,शेख ऐजाज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!